भारतीय पैनोरमा, भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का एक प्रमुख घटक है, जिसके अंतर्गत
समकालीन भारतीय फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का चयन फिल्म कला के प्रचार-प्रसार के लिए किया
जाता है।
इसे 1978 में IFFI के व्यापक आयोजन के एक महत्वपूर्ण भाग के रूप में शुरू किया गया था, जिसका
उद्देश्य
सिनेमाई कला के माध्यम से भारतीय फिल्मों के साथ-साथ भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को बढ़ावा
देना था।
अपनी स्थापना के बाद से ही भारतीय पैनोरमा पूरी तरह से वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को
प्रदर्शित करने
के लिए समर्पित रहा है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित भारतीय पैनोरमा का
प्राथमिक उद्देश्य सिनेमाई, विषयगत और सौंदर्यात्मक उत्कृष्टता वाली फीचर और गैर-फीचर फिल्मों का
चयन करना
है, ताकि इन फिल्मों की गैर-लाभकारी स्क्रीनिंग के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत फिल्म
कला को
बढ़ावा दिया जा सके, जैसे कि:-
भारतीय पैनोरमा में निम्नलिखित अनुभाग हैं:-
a) फीचर फिल्में - अधिकतम 26 फीचर फिल्मों का चयन किया जाता है, जिसमें संबंधित वर्ष की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म भी शामिल होती है। इन फिल्मों का चयन भारतीय पैनोरमा के संबंधित नियमों में निर्धारित शर्तों और प्रक्रिया के अनुसार सिनेमाई, विषयगत और सौंदर्यात्मक उत्कृष्टता के आधार पर किया जाता है।
b) गैर-फीचर फिल्में - अधिकतम 21 गैर-फीचर फिल्मों का चयन किया जाता है, जिसमें संबंधित वर्ष की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म भी शामिल होती है। इन फिल्मों का चयन भारतीय पैनोरमा के संबंधित नियमों में निर्धारित शर्तों और प्रक्रिया के अनुसार सिनेमाई, विषयगत और सौंदर्यात्मक उत्कृष्टता के आधार पर किया जाता है।
c) भारतीय फीचर फिल्म के सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक - 5 डेब्यू फीचर फिल्में, देशभर के युवा फिल्म निर्माताओं की विविध कथाओं और सिनेमाई शैलियों को प्रदर्शित करती हैं, जिन्हें नई और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए जूरी द्वारा चुना जाता है। इन 5 फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ फिल्म को भारतीय फीचर फिल्म के सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिसके साथ ट्रॉफी और 5,00,000/- रुपये की नकद पुरस्कार राशि होगी।
d) न्यू होराइजन्स (फीचर फिल्में) – उपरोक्त चयन (a), (b) और (c) में से वे फीचर फिल्में जो पहली बार कहीं भी प्रदर्शित हो रही हों, चाहे वह विश्व में पहली बार हो या कम से कम भारत में पहली बार, अर्थात वर्ल्ड, इंटरनेशनल, एशिया या इंडिया प्रीमियर। IP जूरी द्वारा अनुशंसित फीचर फिल्मों के अलावा, इस उप-खंड में भारतीय पैनोरमा के दायरे से बाहर महोत्सव द्वारा विशेष रूप से क्यूरेट की गई अधिकतम 5 फीचर फिल्में भी शामिल की जा सकती हैं।